जिलाधिकारी और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज, 30 मई जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को जिला कारागार महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

 

अधिकारियों ने कारागार की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण कर बंदियों की गतिविधियों का जायजा लिया। जांच के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण में जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

 

जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार परिसर में नियमित रूप से जांच एवं निगरानी की जाती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी हुई है।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कारागार की नियमित जांच जारी रखी जाए तथा शातिर प्रवृत्ति के बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।

 

अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *