Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Correspondent/ News 18 Plus/ Maharajganj
महराजगंज जनपद में पुलिस विभाग के भीतर लंबे समय से चल रही चर्चाओं और लगातार उठ रहे सवालों के बीच आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विभागीय कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने तथा पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए 22 उपनिरीक्षकों का गैर-जनपद तबादला कर दिया है।
इस कार्रवाई को लेकर पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। निचलौल और ठूठीबारी क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के तबादले को विभागीय सख्ती और प्रशासनिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में लगातार सामने आ रही शिकायतों, कार्यशैली पर उठ रहे सवालों तथा अनुशासनहीनता को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा गंभीर समीक्षा की जा रही थी। इसी क्रम में यह व्यापक फेरबदल किया गया।
जनपद में चल रही चर्चाओं के बीच यह भी कहा जा रहा है कि मीडिया में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों और पुलिस व्यवस्था को लेकर उठ रही आवाजों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खासकर न्यूज़ 18प्लस द्वारा लगातार प्रमुखता से उठाए गए मुद्दों के बाद विभागीय गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई को विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में यह संदेश भी गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या संदिग्ध कार्यशैली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया जा रहा है कि तबादला सूची जारी होने के बाद कई थानों की कार्यप्रणाली पर भी नए सिरे से समीक्षा शुरू हो गई है। वहीं आम जनता के बीच इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे पुलिस व्यवस्था सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम बता रहे हैं, जबकि कई लोग आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जता रहे हैं।
फिलहाल पूरे जनपद में पुलिस विभाग की इस बड़ी कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में विभागीय स्तर पर और क्या बड़े फैसले सामने आते हैं।
“दमदार खबर का दमदार असर”
लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले न्यूज़ 18प्लस की खबरों का असर अब प्रशासनिक फैसलों में भी दिखाई देने लगा है। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को लेकर जनपद भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
देखें पूरी तबादला सूची :