संपूर्ण समाधान दिवस में 45 मामलों की सुनवाई, 4 का मौके पर निस्तारण।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई।

 

कार्यक्रम में कुल 45 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही आईजीआरएस प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण एवं संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक बनाए रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार सदर को धारा 24 एवं धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए 2 कानूनगो एवं 2 लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत एवं अस्पष्ट रिपोर्ट लगाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मुख्यमंत्री एवं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

विगत समाधान दिवस की कुछ शिकायतों पर कराए गए रैंडम फीडबैक में 4 मामलों में असंतोष व्यक्त किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 2 तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत हुए।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.एन. प्रसाद, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर पंकज शाही, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *