*मोहर्रम को लेकर निचलौल थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना परिसर में आगामी त्यौहार मोहर्रम के मद्देनजर शुक्रवार को पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का प्रतीक है। इसे मिलजुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

 

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने भी सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करने, डीजे/ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट न करने की विशेष हिदायत दी गई।

 

अंत में पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *