Bureau Report/ News 18 Plus /Lakshmipur
–-पैसिया ललाइन के पास ट्राला की टक्कर में घायल हुए थे मुस्तफा,दो दिन बाद मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
महराजगंज/लक्ष्मीपुर।पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैसिया ललाइन के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीपुर कस्बा निवासी मुस्तफा (45) की सोमवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुस्तफा अपने साथी राहुल रौनियार के साथ मोहनापुर से सब्जी खरीदकर लक्ष्मीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पैसिया ललाइन के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुस्तफा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, जहां दो दिनों तक चले इलाज के बावजूद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया
वहीं, हादसे में घायल राहुल रौनियार का उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था
थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राव कनौजिया ने बताया कि मुस्तफा की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।