Bureau Report/ Mohammad /Akram Khan Lakshmipur /Correspondent /News 18 Plus
महराजगंज/लक्ष्मीपुर।साप्ताहिक बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है बेलवा खुर्द निवासी रामसेवक पुत्र भग्गन रविवार को खरीदारी करने बाजार आए थे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर बाजार में चले गए लौटने पर बाइक गायब मिली काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है,मामले की जांच की जा रही है और बाइक बरामदगी के प्रयास जारी हैं।