Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor
सिसवा बाजार/महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा बाजार से एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैनी छपरा निवासी सोनमती खरवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय नतिनी मनीषा खरवार को पिपरा (कुशीनगर) निवासी शेरा उर्फ अरूण ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि घटना 14 जून 2026 को दिन में करीब 9:30 बजे की है। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कहीं पता नहीं चला, तो पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शेरा उर्फ अरूण (पुत्र दिनेश खरवार) के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।