Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज (निचलौल) थाना क्षेत्र निचलौल के अंतर्गत पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास स्थित नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15/16 जून 2026 की रात करीब 10 बजे के आसपास यह हादसा हुआ, जबकि इसकी सूचना 16 जून की सुबह करीब 7 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही थाना निचलौल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां नहर में एक युवक का शव पाया गया।
ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान भगवानपुर निवासी सुरेंद्र मद्धेशिया (पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल मद्धेशिया) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच गए।
पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।