*सक्सेना चौराहे पर बड़ा हादसा टला, बिजली का तार गिरने से बाल-बाल बचे बाइक सवार।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज: सक्सेना चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मोटरसाइकिल सवार युवक के ऊपर अचानक बिजली का तार गिर गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अनिल यादव इस घटना की चपेट में आ गए, लेकिन मौके पर मौजूद यातायात पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के टीएसआई सलामुद्दीन खान, टीएसआई गुड्डू प्रभाकर, सीटीपी दुर्गेश यादव, सीटीपी अनिल यादव एवं होमगार्ड छोटेलाल प्रजापति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

पुलिस टीम ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और सड़क पर गिरे तार को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस की मुस्तैदी से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *