Bureau Report /Rakesh Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus/ Chief Editor
महराजगंज:कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार से एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की नानी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैनी छपरा निवासी सोनमती खरवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय नतिनी मनीषा खरवार को 14 जून 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे कुकुरहा विरती (जनपद कुशीनगर) निवासी शेरा उर्फ अरूण शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद सोनमती खरवार ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शेरा उर्फ अरूण के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।