Bureau Report /Rakesh Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus/ Chief Editor
महराजगंज18 जून 2026:जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पकड़ी भारत खंड निवासी असरफ अली के पिता 9 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर टहलने निकले थे। इसी दौरान ट्रैक्टर संख्या UP56AX2905 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और घर के सामने ही उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए निजी वाहन से महराजगंज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि व्यस्तता के कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं हो सकी, लेकिन अब मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
पीड़ित परिवार ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना हादसे की वजह!
घर के सामने हुई दर्दनाक टक्कर इलाज के दौरान रास्ते में बुजुर्ग की मौत आरोपी चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।