*पुरानी रंजिश में मारपीट, जान से मारने की धमकी—चार नामजद पर केस दर्ज की मांग।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi/ Siswa Kothibar News 18 Plus /Co-Editor 

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहिया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित चंद्र गौड़ पुत्र श्री गोविंद गौड़ ने थाना कोठीभार में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि दिनांक 15 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खेत पर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके पट्टीदारों ने घेरकर हमला कर दिया।

 

तहरीर के अनुसार, उपेंद्र, शकुंतला देवी, रेखा और आरती—सभी निवासी ग्राम लोहिया—ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *