खोए मोबाइलों की वापसी से खिले चेहरे,सर्विलांस की सटीक रणनीति: महराजगंज पुलिस ने 105 खोए मोबाइल बरामद कर रचा भरोसे का नया अध्याय”*

Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus/ Sub Editor 

 

महराजगंज 18 जून 2026:महराजगंज पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक बार फिर अपनी दक्षता और तकनीकी कुशलता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।

 

बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये बताई जा रही है, जो इस कार्रवाई को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।

 

इस सराहनीय कार्य के पीछे पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाया गया विशेष अभियान रहा, जिसमें सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से अलग-अलग स्थानों पर ट्रेस कर मोबाइलों को बरामद किया।

 

मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ उनकी उम्मीदें लौटाईं बल्कि उनके चेहरों पर खुशी भी ला दी।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि

“जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सर्विलांस के माध्यम से खोए मोबाइलों की बरामदगी लगातार जारी रहेगी।”

इस सफलता के बाद महराजगंज पुलिस की कार्यशैली पर आम नागरिकों का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस की इस पहल को जनमानस में सराहना मिल रही है और यह अभियान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनविश्वास को भी सुदृढ़ कर रहा है।

बाइट: शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक महराजगंज

“हमारी कोशिश है कि हर पीड़ित को राहत मिले और उसकी खोई संपत्ति उसे वापस मिल सके। इसके लिए सर्विलांस टीम लगातार सक्रिय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *