Bureau Report /Anubhav Patel /Bhitauli Correspondent /News 18 Plus
महराजगंज:भिटौली क्षेत्र जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुवार सुबह एक 7 वर्षीय बालिका का शव गांव के पोखरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान आफरीन के रूप में हुई है, जो बुधवार से लापता थी।
परिजनों के अनुसार, आफरीन बुधवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार सुबह गांव के ही पोखरे में उसका शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।
प्राथमिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। किसी भी तरह की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
7 वर्षीय आफरीन बुधवार से थी लापता गुरुवार सुबह पोखरे में मिला शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी परिवार में मातम, गांव में शोक।