Bureau Report /Rajiv Tripathi /Siswa Kothibar News 18 Plus /Co-Editor
महराजगंज, सिसवा बाजार 21 जून 2026 (रविवार)आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिसवा चौकी, सिसवा बाजार में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के ताजियेदारों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों एवं नगर के व्यापारी वर्ग ने भाग लिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज सिसवा भी उपस्थित रहे।
बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, संयम और समन्वय बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह मातम का पर्व है, इसलिए किसी भी प्रकार के हथियार जैसे चाकू, भाला या तलवार का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ना डीजे ना किसी प्रकार का प्रदर्शन मातम का त्यौहार है शांति से मनाए।
थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता, दंगा या फसाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
बैठक के अंत में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।