*करमही के विद्यालय में गूंजा ‘योग का संदेश’, विद्यार्थियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की शपथ।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi/ Siswa Karmahi News 18 Plus/ Co-Editor 

 

महराजगंज/सिसवा (करमही):12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करमही स्थित श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शनिवार को भव्य योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

 

सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं अन्य योग क्रियाएं कराई गईं। विद्यालय परिसर योगमय वातावरण में तब्दील नजर आया, जहां हर ओर स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

 

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने की प्रेरणा दी, ताकि वे स्वस्थ, अनुशासित और सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *