*गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन वांछित गिरफ्तार।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Maharajganj News 18 Plus/ Co-Editor 

 

महराजगंज। अपराध एवं संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे थे।

 

पुलिस के अनुसार, 28 जून को केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जितेन्द्र साहनी (23 वर्ष) निवासी मऊपाकड़ (गैंग लीडर), सलमान (25 वर्ष) निवासी मऊपाकड़ तथा अभिषेक श्रीवास्तव (32 वर्ष) निवासी शास्त्री नगर वार्ड नं. 19 शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विजय कुमार गौड़, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, हेड कांस्टेबल बब्लू गौड़, कांस्टेबल शुभम सिंह, कांस्टेबल प्रदीप प्रजापति एवं कांस्टेबल सत्यपाल सिंह यादव की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *