*कॉलेज परिसर में युवक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस!*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Maharajganj /News 18 Plus/ Co-Editor 

 

विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में घटना, फोरेंसिक जांच के बाद प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका।

 

महराजगंज: थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय, रुद्रपुर भालूही परिसर में शुक्रवार को एक युवक द्वारा खुद को गोली मार लेने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक की पहचान अजय यादव (पुत्र केशव यादव), निवासी थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

फील्ड यूनिट ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *