Bureau Report/ News 18 Plus/ Siswa Kothibar
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास रविवार दोपहर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार, पहाड़पुर बाबू टोला, थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर निवासी सुधीर सिंह (44) और सलमान अंसारी (15) मोटरसाइकिल (UP52M0107) से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर (UP56AS2590) से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
कोठीभार पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।