*निचलौल नगर पंचायत में सियासी भूचाल: सभासद प्रीति यादव ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप।*

News 18 Plus/ Bureau /Nichlaul 

 

मनमानी, बिना बोर्ड बैठक कार्य कराने और निष्पक्ष जांच की मांग; मंडलायुक्त से जांच समिति गठित करने का अनुरोध।

 

निचलौल। नगर पंचायत निचलौल की वार्ड नंबर-2 बरगदवा की सभासद प्रीति यादव ने अपने पद से इस्तीफा देकर नगर पंचायत की राजनीति में हलचल मचा दी है। अधिशासी अधिकारी को सौंपे गए पत्र में सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी करने, बोर्ड बैठक बुलाए बिना कार्य कराने तथा उनकी उपेक्षा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

अपने पत्र में सभासद ने यह भी आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और उनके पुत्र से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने मंडलायुक्त स्तर से जांच समिति गठित कर नगर पंचायत में कराए गए कार्यों की स्थलीय जांच कराने की मांग की है।

 

सभासद प्रीति यादव ने कहा कि इन परिस्थितियों से आहत होकर उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *