*ईमानदारी की मिसाल: हल्का इंचार्ज विनीत यादव व कांस्टेबल सुग्रीव वर्मा की सूझबूझ से खोया मोबाइल और पर्स सही मालिक तक पहुंचा।*

News 18 Plus /Bureau: Siswa/Kothibahar

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और एक युवक की ईमानदारी ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। हल्का इंचार्ज विनीत यादव एवं कांस्टेबल सुग्रीम वर्मा की सूझबूझ और तत्परता से बरगदवा थाना क्षेत्र में गिरा मोबाइल फोन और पर्स उसके वास्तविक मालिक को सकुशल वापस सौंप दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, सुधांशु गोस्वामी, पुत्र रविंद्र गिरी, निवासी दड़ौली वार्ड नंबर-2, लोहिया नगर, सिसवा बाजार, को रास्ते में एक मोबाइल फोन और पर्स मिला। पर्स में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री के आधार पर उन्होंने स्वयं उसे रखने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और अपनी ईमानदारी का परिचय दिया।

 

सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज विनीत यादव एवं कांस्टेबल सुग्रीम वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल और पर्स के वास्तविक स्वामी की पहचान कराई। जांच के बाद पता चला कि सामान नौशाद अली, निवासी लोढ़िया, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज का है, जिनका यह सामान बरगदवा थाना क्षेत्र में कहीं गिर गया था।

 

पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल और पर्स सुरक्षित रूप से नौशाद अली को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर नौशाद अली ने सुधांशु गोस्वामी की ईमानदारी तथा कोठीभार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

इस सराहनीय कार्य ने यह साबित कर दिया कि समाज में आज भी ईमानदारी और मानवीय संवेदनाएं जीवित हैं। वहीं, कोठीभार पुलिस की सक्रिय कार्यशैली ने आमजन का विश्वास और मजबूत किया है। स्थानीय लोगों ने सुधांशु गोस्वामी की ईमानदारी और हल्का इंचार्ज विनीत यादव व कांस्टेबल सुग्रीव वर्मा की तत्परता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *