*नौतनवां पुलिस की कार्रवाई: 70 बोरी यूरिया खाद के साथ पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार!*

News 18 Plus /Bureau/ Nautanwa 

 

महराजगंज, 30 जुलाई 2026। अवैध खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान नौतनवां पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान SSB 66वीं वाहिनी के एएसआई एम जितेन मिथेई से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम पैसिया बाबू पावर हाउस पहुंची। मौके पर जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को बुलाकर जांच कराई गई।

 

जांच के दौरान वाहन संख्या UP53JT 5120 पिकअप में 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद पाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

मंटू उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय योगेन्द्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर।

 

बरामदगी:

एक पिकअप वाहन में 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद।

 

इस कार्रवाई में नौतनवां पुलिस व SSB की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, शैलेन्द्र मौर्य तथा SSB के एएसआई एम जितेन मिथेई सहित अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *