*73 लाख की चपत और अवैध संबंध: तीन बच्चों संग सड़क पर आया पति, आईजीआरएस पर लगाई न्याय की गुहार!*

News 18 Plus /Bureau/ Nautanwa 

 

नौतनवा/महराजगंज:नौतनवा थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद वार्ड (नंबर 11) निवासी गंगासागर वर्मा ने अपनी पत्नी तारामती देवी पर गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और अनैतिक आचरण के आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने और मुख्यमंत्री आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर तहरीर दी है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगा।

 

पीड़ित गंगासागर वर्मा के अनुसार, उनके बैंक खाते में मेहनत की कमाई के लगभग 1 करोड़ रुपये जमा थे। आरोप है कि पत्नी तारामती देवी ने अपने किसी अन्य युवक के साथ जारी अवैध संबंधों के जाल में फंसाकर खाते से करीब 73 लाख रुपये ऐंठ लिए और खर्च कर दिए। गंगासागर का दावा है कि उन्होंने खुद अपनी पत्नी को बच्चों की मौजूदगी में उक्त युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

 

वर्तमान में तारामती देवी अपने मायके में रहकर कथित तौर पर प्रेमी संग रह रही है, जबकि पीड़ित पति अपने तीन मासूम बच्चों के भरण-पोषण के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। गंगासागर ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपनी गाढ़ी कमाई वापस कराने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *