*सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 41 बोरी कद्दू के बीज और पिकअप बरामद!*

Bureau Report /News 18 Plus/ Sonauli

 

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 41 बोरी कद्दू के बीज और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामद कद्दू के बीज को नेपाल ले जाने के लिए रखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मौके से कोई तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में 29 अगस्त को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा गश्त कर रही थी। इसी दौरान लावारिस हालत में 41 बोरी कद्दू के बीज मिले। मौके से UP70GT0978 नंबर की पिकअप भी बरामद की गई।

 

बरामदगी के बाद थाना सोनौली पुलिस ने कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में उपजिलाधिकारी नौतनवा और तहसीलदार नौतनवा की राजस्व टीम के साथ उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार तथा एसएसबी के निरीक्षक अभिषेक कुमार, मुख्य आरक्षी रामतिलक मौर्य और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

 

पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *