Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj
महराजगंज। जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इससे बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बच्चों को खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन समिति के साथ ही शिक्षकों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।