न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/चौक
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने एक ई-वारंटी आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर 2026 को चौक थाना पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 239/2023 में वांछित ई-वारंटी अभियुक्त अजय (24) पुत्र शम्भू, निवासी नक्शा बक्शा टोला तकरारी, थाना चौक, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 से संबंधित है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी 10 सितंबर को दोपहर 2:10 बजे वारंटी के घर से की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित राय और कांस्टेबल शरद कुमार शामिल रहे।