राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली!अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, विधि छात्रों और यातायात पुलिस ने लोगों को किया जागरूक।

न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, विधि के छात्रों और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।

 

रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए लंबित एवं सुलह योग्य मामलों का त्वरित, सुलभ और आपसी सहमति से निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित अधिकारियों और सदस्यों ने लोगों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने की अपील की।

 

यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन की देखरेख में रैली का संचालन सुचारू रूप से कराया गया। इस दौरान आमजन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उसके माध्यम से विवादों के सरल समाधान का संदेश पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *