मत्स्य योजनाओं में 17 लाभार्थियों के चयन को मिली मंजूरी!प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 12 और ‘मोपेड विद आइस बॉक्स’ परियोजना में 5 लाभार्थी चयनित

न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना और ‘मोपेड विद आइस बॉक्स’ योजना के तहत पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर लाभार्थियों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक की शुरुआत में सहायक निदेशक मत्स्य ने समिति के समक्ष संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद समिति ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मत्स्य बीज कार्य (रियरिंग यूनिट) तथा मध्याकार आरएएस परियोजना के लिए 12 लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन किया।

 

इसी क्रम में मत्स्य विपणन कार्य के लिए संचालित ‘मोपेड विद आइस बॉक्स’ परियोजना के तहत 5 लाभार्थियों के चयन को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। इस तरह दोनों योजनाओं के अंतर्गत कुल 17 लाभार्थियों के चयन को हरी झंडी मिली।

 

बैठक में समिति सदस्य के रूप में उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक राम दवर समेत संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *