न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज/नरसिंह उपाध्याय
महराजगंज। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं हवन विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने हवन-पूजन किया। इसके बाद शस्त्र पूजन भी किया गया।

पूजन के उपरांत परिवहन शाखा में मौजूद पुलिस वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान वाहनों एवं उपकरणों की सुरक्षा, सुचारू संचालन तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी निचलौल, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा समेत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजन में सहभागिता की।