न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज/नरसिंह उपाध्याय
चौक। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना चौक में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 177/2024 से संबंधित वारंटी अभियुक्त ईशा (58) पुत्र मुजीब, निवासी पिपरा सोनाड़ी, थाना चौक, जनपद महराजगंज को स्टेडियम गेट चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323, 406, 419, 420, 504 व 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह तथा हेड कांस्टेबल मृत्यंजय गौड़ शामिल रहे।