खुले में बैठकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं! कोठीभार पुलिस का सख्त अभियान!

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग, थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने दी कार्रवाई की चेतावनी।

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिसवा कोठीभार

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कोठीभार थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर सघन चेकिंग की।

 

कोठीभार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब का सेवन करने वालों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि खुले में शराब पीकर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

 

थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जगहों और खुले में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खुले में बैठकर दारू पीने वालों की अब खैर नहीं है।

 

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के मुताबिक अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *