Bureau Report /News 18 Plus/ Ghugli
घुघली/महराजगंज। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में घुघली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना घुघली में 17 अक्टूबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 254/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में नामजद इरफान पुत्र वोहाब, निवासी सुधयानी, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 26 वर्ष, को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव और मुख्य आरक्षी सत्यपाल यादव शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।