Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
सिसवा कोठीभार क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, अलग-अलग घाटों पर सकुशल संपन्न हुआ विसर्जन कार्यक्रम।
महराजगंज। सिसवा कोठीभार थाना क्षेत्र में बुधवार को विभिन्न गांवों एवं सिसवा कस्बे में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा और संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ विसर्जन मार्गों एवं घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं एवं सिसवा कस्बे में स्थापित प्रतिमाओं का निर्धारित स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन कराया गया। सबया ढाला, खेसरारी, पकड़ियहवां टोला समेत अन्य स्थानों की प्रतिमाओं को जुलाहा पट्टी, मेंहदिया, ग्राम भुजौली आदि निर्धारित विसर्जन स्थलों तक ले जाया गया।
इसी क्रम में गौरी-किसुन क्षेत्र की दो प्रतिमाओं का विसर्जन खेखड़ा नाला, किसुनपुर, गौरी घाट तथा कैमी की प्रतिमा का भी सकुशल विसर्जन कराया गया। पुलिस की मौजूदगी और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में पूरा हुआ।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा एवं चौकी प्रभारी डीपी मौर्य लगातार क्षेत्र में निगरानी करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग, भीड़ की स्थिति और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रत्नेश मौर्य, सतीश यादव, सुग्रीव वर्मा समेत पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहे। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही और कहीं भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सिसवा कोठीभार क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विसर्जन के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रखी।