*सोनाडी देवी मंदिर में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक!*

Bureau Report /News 18 Plus /Chowk

 

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चौक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

 

महराजगंज, 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के क्रम में मंगलवार को थाना चौक की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र स्थित सोनाडी देवी मंदिर परिसर में महिलाओं, बच्चियों एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

 

अभियान के दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन और सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सशक्त बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *