*शादी समारोह में 85 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, आरोपी गिरफ्तार!*

News 18 Plus Bureau/Sinduri

 

सिंदुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोचा, शादी समारोह के दौरान हुई थी घटना।

 

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान करीब 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम पड़री उर्फ मीरगंज के टोला मुंडेरी में एक शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान ग्राम रामपुर चकिया निवासी गिरजेश (30 वर्ष) पुत्र इन्द्रजीत पर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगा। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया में मुकदमा अपराध संख्या 232/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 62(2)(f), 64(2)(k), 115(2) और 329(4) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में सिंदुरिया पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 26 नवंबर को ग्राम पड़री उर्फ मीरगंज के टोला मुंडेरी के पास से आरोपी गिरजेश को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, मनोज यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य, अभिमन्यु खरवार, निखिल कुमार सौरभ तथा महिला कांस्टेबल सन्निया, श्रुति और आरती शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *