रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
महराजगंज: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर भी नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है, ताकि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें।