ठूठीबारी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 15 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज, 30 अप्रैल 2026। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ₹15,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 11/26 धारा 75(2), 64(1) BNS से संबंधित अभियुक्त राजाराम साहनी पुत्र गणेश साहनी निवासी डिगही थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, बीते 23 जनवरी 2026 से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।

 

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

राजाराम साहनी (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।

 

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश पाण्डेय, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी एवं कांस्टेबल अभिषेक पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *