*नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल।*

Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Shyamdeora /Correspondent /News 18 Plus 

 

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना श्यामदेउरवा पर दर्ज मुकदमा संख्या 144/26 में आरोपी विशाल कशौधन की तलाश की जा रही थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कशौधन पुत्र रामकिशुन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम डुमरी खास (रामपुर बुजुर्ग), रामपुर 15 मील चौराहा, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामदेउरवा में बीएनएस की धारा 64(1), 137(2), 115(2), 351(3) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *