Bureau Report/ Rakesh Tripathi Sinduriya /News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज। थाना सिंदुरिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के मुताबिक थाना सिंदुरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 142/2026 के तहत आरोपी आकाश कनौजिया निवासी पिपरा बाजार टोला रामपुरवा को शुक्रवार को पिपरा बाजार के समीप से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 69, 127(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।