भरवलिया पुल पर पुलिस का शिकंजा: कार से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात भरवलिया पुल, सैनिक रोड पर चेकिंग के दौरान एक मारुति स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को तड़के करीब 2:57 बजे उपनिरीक्षक मनीष पटेल अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेवी ब्लू रंग की मारुति स्विफ्ट कार (यूपी 55 एएफ 4641) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार सवार तीन युवकों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. सुनील यादव (24 वर्ष), निवासी परसामिर, थाना सिन्दुरिया

2. अनुज सिंह (25 वर्ष), निवासी आजाद नगर, थाना निचलौल

3. सुजय कुमार मंडल (29 वर्ष), निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी

बरामदगी

729 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल

577 नाइट्राजेपाम गोलियां

4 मोबाइल फोन

4,700 रुपये नकद

एक मारुति स्विफ्ट कार

आरोपियों से अलग-अलग बरामद सामान

 

सुनील यादव के पास से 577 नाइट्राजेपाम गोलियां, दो मोबाइल फोन और 2,100 रुपये नकद मिले।

 

अनुज सिंह के पास से 105 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल, एक मोबाइल फोन और 1,300 रुपये बरामद हुए।

 

सुजय कुमार मंडल के पास से 624 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल, एक मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद बरामद किए गए।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8, 22, 23 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *