News 18 Plus /Bureau /Chowk
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने मंगलवार को टीम बनाकर कार्रवाई की। इस दौरान वारंटी अभियुक्त लखन पुत्र विदुर (65 वर्ष) निवासी 28 नर्सरी, थाना चौक, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0न0 10153/24, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अंकित राय
कांस्टेबल संतोष चौहान
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।