*दिव्यांगजनों से संवाद कर सिंदुरिया पुलिस ने बढ़ाया भरोसा, योजनाओं के प्रति किया जागरूक!*

Bureau Report /News 18 Plus Bureau Sinduria /Maharajganj 

 

महराजगंज। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सिंदुरिया थाना पुलिस व सीपीयू टीम ने दिव्यांगजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। यह पहल पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे जनसेवा व पुलिस-जन संवाद अभियान के अंतर्गत की गई।

 

बुधवार को सीपीयू टीम ने क्षेत्र के दिव्यांगजनों के साथ विशेष बैठक कर उनकी दैनिक समस्याओं, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है।

 

इस दौरान दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे इनका लाभ आसानी से उठा सकें। बातचीत के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में किसी विशेष समस्या से इनकार किया और पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा व सहायता के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच विश्वास का संबंध लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *