Bureau Report/ News 18 Plus/ Thuthibari
मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा; विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।
महराजगंज। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 151/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त एजाज खान (19 वर्ष) पुत्र अब्दुल गफ्फार उर्फ गुड्डू खान, निवासी ग्राम ठूठीबारी टोला आराजी बैरिया को 14 नवंबर 2026 की रात करीब 10:45 बजे ठूठीबारी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2), 351(3), 352, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल बलवंत यादव एवं कांस्टेबल राहुल गुप्ता शामिल रहे।