*पिपरा परसौनी में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,छापेमारी से मचा हड़कंप, कई वाहन जब्त, मौके से आरोपी गिरफ्तार।*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi/ Maharajganj News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज जनपद के पिपरा परसौनी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कस दिया। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने देर शाम छापेमारी कर मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया, जबकि खनन में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया।

 

प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन छोड़कर भाग निकले, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। शिकायतों के आधार पर गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क पर प्रहार किया।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

 

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय खनन कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सख्ती का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *