जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज!

रिपोर्ट ब्यूरो सिसवा कोठीभार

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता नगीना यादव पत्नी जनई यादव, निवासी अहिरौली थाना कोठीभार, ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 9 सितंबर की शाम करीब पांच बजे जमीन बंटवारे को लेकर गांव के ही दुर्गेश यादव और उनकी पत्नी पूनम ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की।

 

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोठीभार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कृष्णा पाल को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *