सोनौली चौकी इंचार्ज सस्पेंड: लापरवाही और जनता से दुर्व्यवहार पड़ा भारी।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो मो. अकरम खान सोनौली

महराजगंज, 20 मई 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सोनौली क्षेत्र के चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

उपनिरीक्षक गौरव यादव पर अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता बरतने तथा आम जनता के साथ खराब व्यवहार और दुर्व्यवहार की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी में लापरवाही और आमजन के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *