News 18 Plus/Bureau /Siswa Kothibar
कोठीभार (महाराजगंज)।जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी गाजर टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक विवाद का मामला सामने आया है। पट्टीदारों के बीच हुई इस मारपीट में एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता कमलावती देवी (पत्नी स्वर्गीय पडोही) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे उनके पट्टीदार अजय (पुत्र खजान्ती), गायत्री देवी (पत्नी अजय) तथा नेहा देवी (पत्नी लालबाबू) ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस हमले में कमलावती देवी और उनके पुत्र इंद्रेश को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए।
इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है!