जनगणना-2027: जनसंख्या गणना के दूसरे चरण को लेकर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों और पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों की दी गई जानकारी

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज/ नरसिंह उपाध्याय 

 

महराजगंज, 17 सितंबर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, कार्यों के सफल संचालन तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

द्वितीय चरण के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में चार्ज में तैनात समस्त तकनीकी सहायकों एवं जनगणना लिपिकों को सीएमएमएस पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों की चरणबद्ध प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। पोर्टल पर विभिन्न कार्यों को किस प्रकार संपादित किया जाना है, इसकी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सहायकों की ओर से उठाई गई शंकाओं का भी समाधान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *