*नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों की वसूली का खुलासा।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूलता था और बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र एवं दस्तावेज थमा देता था।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मदनपुर कुटी चौराहे के पास से दबोच लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश चौधरी (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी ओझहां, थाना निचलौल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से लोगों को ठगने का काम करता था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

इस मामले में थाना निचलौल पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

 

फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *