*तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ली महिला की जान, तीन घायल – सबया हेवती मोड़ पर दर्दनाक हादसा।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa/ Kothibar News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सबया हेवती मोड़ के पास सुबह करीब 6 बजे की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा (संख्या UP56 BT 4203) के चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए।

 

हादसे में पैदल चल रही लाइची देवी (पत्नी स्वर्गीय रामअवध गुप्ता), निवासी सबया उत्तर टोला, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा में सवार नीलम (26 वर्ष), नीसू (09 वर्ष), किशुन (11 वर्ष) और चालक सुनील (पुत्र राजकिशोर), निवासी महाशय मोहल्ला थाना निचलौल, घायल हो गए।

 

सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेजा गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *